लाइफ स्टाइल

'भाबीजी घर पर हैं' शो छोड़ कर जा रहीं हैं हैं गौरी मैम 'अनीता भाभी' - जानिए- क्यों?

Arun Mishra
6 April 2017 7:17 AM GMT
भाबीजी घर पर हैं शो छोड़ कर जा रहीं हैं हैं गौरी मैम अनीता भाभी - जानिए- क्यों?
x
छोटे पर्दे का पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' लगातार सुर्खियों में रहा है। शिल्पा शिंदे और प्रोड्यूसर बिनाफेर कोहली के विवाद के चलते भी यह शो खबरों में रहा है। अब सुनने में आया है कि गोरी मेम यानी की सौम्या टंडन यह शो छोड़ने वाली हैं। जी हां जल्द 'अनीता भाभी' शो से अलविदा लेने वाली है। यह खबर इस शो के फैन्स के लिए एक बड़ा झटका हो सकती है। आपको बता दें कि शो में यह किरदार सौम्या टंडन निभा रही हैं।

खबर है कि लंबे समय से एक ही तरह का किरदार कर सौम्या बोर हो चुकी हैं और कुछ नया आजमाना चाहती हैं इसलिए शो से अलग होने के बारे में सोच रही हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो सौम्या का इस शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है और वह अब इसे रिन्यू कराने के मूड में भी नहीं हैं।

पिछले कुछ समय से यह शो लगातार विवादों में बना हुआ है। पहले एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ा। बाद में प्रोड्यूसर को लेकर सेक्सुअल हरासमेंट की शिकायत भी दर्ज करवाई। अब एक और एक्ट्रेस ने शो छोड़ने का मन बनाया है। देखना यह है कि आने वाले समय में दर्शक इसे लेकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
Next Story