लाइफ स्टाइल

किसिंग से लेकर सेक्स सीन, इन 27 सीन्स को काटने के बाद रिलीज हुई 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का'

Special Coverage News
23 July 2017 7:17 AM GMT
किसिंग से लेकर सेक्स सीन, इन 27 सीन्स को काटने के बाद रिलीज हुई लिपस्टिक अंडर माय बुर्का
x
सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 27 कट लगाए है। पहले तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद इसे सर्टिफिकेट देने से ही इनकार कर दिया था..
मुंबई : शुक्रवार को विवादों में रही फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' आखिरकार रिलीज हो गई। हालांकि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने काफी कट के बाद रिलीज किया है।
खबर के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 27 कट लगाए है। पहले तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद इसे सर्टिफिकेट देने से ही इनकार कर दिया था। उसके बाद अपीलेट ट्राइब्यूनल से इस फिल्म को जैसे-तैसे कुछ कट्स और 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी मिली।

Image Title


अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित इस फिल्म में कोंकणा सेन, रत्ना पाठक, अहाना कुमार और प्लाबिता प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इन सीन्स पर कैंची चलाई गई है...
- एक लड़का और लड़की के बीच के लव मेकिंग सीन को डिलीट किया गया है।
- एक सीन में एक लड़की अपने ब्लाउज के बटन खोलती है, इसे फिल्म से हटाया गया है।
- फिल्म के सीन में लड़की अपनी बैकलेस पीठ दिखाती है और लड़का अपनी पैंट खोलता है। यह सीन डिलीट किया गया है।
- लड़का और लड़की के बीच के किसिंग सीन को फिल्म से हटाया गया है।
- फिल्म के किरदार अरशद और लीला के बीच फिल्माए गए उस सीन को डिलीट किया गया है जिसमें वह लीला से कहता है, 'बेबी डॉल पहले तेरे हुस्न की कोने कोने की इंटरव्यू तो ले लूं।'

Image Title


- लीला और अरशद का एक और किसिंग सीन डिलीट किया गया है जिसमें लीला कहती है, 'ज्यादा टशन मत दिखा, समझा।'

- वहीं, फिल्म में ब#**^द और चु्#**या जैसे शब्दों को भी म्यूट किया गया है।
Next Story