लाइफ स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा को नहीं आ रही नींद, Twitter पर जाहिर किया दर्द

Arun Mishra
20 Aug 2017 11:13 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा को नहीं आ रही नींद, Twitter पर जाहिर किया दर्द
x
हाल ही में स्वदेश लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर अपने इस बीमारी के दर्द को बयां किया है...

मुंबई : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय से अलग मुकाम बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक खास तरह की बीमारी से परेशान है। हाल ही में स्वदेश लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर अपने इस बीमारी के दर्द को बयां किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है कि उन्हें नींद नहीं आती है और उनके दिमाग में हर समय तरह-तरह की बातें चलती रहती है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है इसका भी उन्हें पता नहीं है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि इसकी वजह ज्यादा थकान या फिर जेटलैग यानी की विमान से होने वाली थकान हो सकती है।


आपको बता दें कि हॉलीवुड में काम करने के दौरान प्रियंका अक्सर विमान में सफर करती रहती है। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी प्रॉजेक्ट्स हैं। वह रिबेल विल्सन, लियाम हैम्सवर्थ, एडम डिवाइन के साथ 'इजनॉट इट रोमांटिक?' और 'ए किड लाइक जेक' जैसे प्रॉजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

Next Story