Archived

अगर बार-बार पानी पीने से भी न बुझे प्यास, तो अपनाए 5 घरेलू नुस्खे

Vikas Kumar
15 May 2017 2:02 PM GMT
अगर बार-बार पानी पीने से भी न बुझे प्यास, तो अपनाए 5 घरेलू नुस्खे
x

नई दिल्ली : गर्मी के मौसम में अक्सर देखा जाता है बार-बार पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझ पाती। पानी पीने के बाद भी गला सूखा-सूखा सा रहता है। पानी पीने के बाद भी और पानी पिने का मन करता है। तो आप एक बार इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं।

गर्मी के दिनों में बाहरी तापमान के साथ-साथ शरीर के अंदर का तापमान भी अधिक होता है। इस कारण आपको ज्यादा प्यास लगती है। ऐसे में आपके शरीर को पानी एवं द्रव्य पदार्थों की आवश्यकता भी ज्यादा होती है, ताकि तापमान में संतुलन बना रहे।

जानिए ये 5 घरेलू नुस्खे:


- आप अनानास का ऊपरी छिलका और भीतर के कठोर भाग निकाल कर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर दें, इन टुकड़ों को पानी में पकाकर नरम बनाएं और फिर चीनी की चाशनी बनकर उसमें डाल दें। इस मुरब्बे जैसे जूस का सेवन करने से प्यास बुझती है तथा शरीर की जलन शांत होती है, इससे हृदय को बल मिलता है।

- आप पानी में शहद मिलाकर कुल्ला करें या आप लौंग को मुंह में रखकर चूसें। इससे बार-बार लगने वाली प्यास शांत होती है।

- आप जौ के भुने सत्तू को पानी में घोलकर पिएं। आप उसमें थोड़ा सा घी मिलाकर पतला-पतला पिएं। इससे पीने से भी बार-बार लगने वाली प्यास शांत होती है।

- चावल के मांड में शहद मिलाकर पीने से भी तृष्णा रोग में आराम मिलता है। बार-बार लगने वाली प्यास नहीं लगती।

- आप गाय के दूध से बना दही 125 ग्राम, शकर 60 ग्राम, घी 5 ग्राम, शहद 3 ग्राम व काली मिर्च-इलायची चूर्ण 5-5 ग्राम लें। इस सबकों दही के साथ अच्छी तरह मिलाकर किसी स्टील या कलई वाले बर्तन में रख लें। फिर उसमें से थोड़ा-थोड़ा दही सेवन करें। ऐसा करने से बार-बार लगने वाली प्यास नहीं लगती है।

Next Story