
Archived
पढ़ें आम खाने के गुणकारी फायदे, स्वाद के साथ कैंसर से लड़ने में करता है मदद
Kamlesh Kapar
19 April 2017 5:06 PM IST

x
आम को फलों का राजा कहा जाता है। यह प्रकृति का एक ऐसा अनमोल फल है जो सभी के मन को भाता है। दुनिया में शायद ही कोई आदमी हो जिनको आम पसंद न हो। यह अपने स्वादिष्ट, अनोखे फायदे एवं चमत्कारी गुण के कारण प्राय: सभी के दिल पर राज करता है।
आम खाने के फायदे :-
आम खाने से त्वचा के छिद्र खुल जाते हैं, जिससे मुहासों का निकलना कम हो जाता है। आम को दूध के साथ मिलाकर खाने पेट की जलन एवं पेट की अम्लीयता कम होती है। आम में एक तरह से फाइबर का भंडार होता है। यह आपके पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है और मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है। यही कारण है की आम का सेवन करने से पेट की चर्बी घटाने में सहायता मिलती है। आम में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को पनपने से रोकता है और इसके साथ ही ह्रदय रोगों से बचाता है। आम के पत्ते को रात भर पानी में डूबा कर रखें। सुबह इस पानी को छान कर पी लें। यह मधुमेह को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है।
आम कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसमें विभिन्य प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट एवं बायो केमिकल्स पदार्थ पाये जाते है जो कैंसर से लड़ने में सक्षम हैं। आम की गुठली में रेशा एवं फैट शरीर से अतिरिक्त चर्बी को निकालने में मदद करता है। यह फल कब्ज को दूर करने में बढ़ी भूमिका निभाता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम भोजन को पचाने में सहायक है तथा कब्ज एवं एसिडिटी से आप को दूर रखता है।
Next Story