राष्ट्रीय

भीड़ ना आने से अमित शाह हुए खफा नहीं रुके

Special Coverage
31 May 2016 5:42 PM GMT
भीड़ ना आने से अमित शाह हुए खफा नहीं रुके
x
इलाहाबाद
इलाहाबाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इलाहाबाद से नाराज होकर चले गए। उन्हें मंगलवार की रात इलाहाबाद में रुकना था पर उन्होंने इलाहाबाद में रात्रि विश्राम का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सम्मेलन में कम भीड़ जुटने से अमित शाह बेहद नाराज थे और इसी वजह से वे इलाहाबाद में रात में न रुककर वाराणसी चले गए। गौरतलब है कि अमित शाह आज वाराणसी से ही इलाहाबाद पहुंचे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सेवापुरी स्थित जोगियापुरी गांव में दलित गिरजा प्रसाद बिन्द के यहां भोजन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह भोजन महज खाना न होकर राजनीतिक मायनों से भरा हुआ था। भाजपा यूपी विधानसभा चुनावों को देखते हुए दलितों का मन जीतने में लगी है। अमित शाह इसके बाद वाराणसी से सड़क मार्ग से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए थे। वे सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं संग सकलडीहा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान शाह ने वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और सेवापुरी स्थित जोगियापुरी गांव के लिए रवाना हुए थे। अब माना जा रहा है कि अमित शाह की नाराजगी प्रदेश के कई भाजपा नेताओं पर भारी पड़ सकती है।

Next Story