राष्ट्रीय

ट्रंप की हत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने किया अरेस्ट

Special Coverage News
21 Jun 2016 7:26 AM GMT
ट्रंप की हत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने किया अरेस्ट
x

लॉस एंजिलिस। अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से लगभग तय उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की रैली में उनकी हत्या करने के इरादे से पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये युवक ब्रिटिश मूल का है और शनिवार को लास वेगास में ट्रंप की एक रैली में सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक छीनने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था। युवक से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि 19 वर्षीय युवक ट्रंप को मारने के लिए यहां पहुंचा था।


अदालती दस्तावेज़ों के अनुसार सैंडफ़ोर्ड शनिवार को ट्रेज़र आइलैंड कसीनो में हुए डॉनल्ड ट्रंप की रैली में गया था |

वहां वह एक पुलिस कर्मी के पास गया और कहा कि वो डॉनल्ड ट्रंप से ऑटोग्राफ़ लेना चाहता हैं, लेकिन इसी दौरान उसने पुलिस कर्मी की बन्दूक छीनने की कोशिश की.उसे फ़ौरन गिरफ़्तार कर लिया गया |


सैंडफोर्ड ने बताया कि उसने पहले कभी भी फायरिंग नहीं की है | लेकिन गोली चलाना सीखने के लिए 17 जून लॉस वेगस के एक फायरिंग रेंज में गया था | पुलिस के अनुसार उसे पता था कि वह केवल एक या दो राउंड ही फायर कर सकेगा और इस दौरान पुलिस वाले उसे मार देंगे |

सैंडफोर्ड ने पुलिस को बताया कि अगर वो लॉस वेगस कि रैली में ट्रम्प की ह्त्या का प्रयास नहीं करता तो वह फिनिक्स की रैली में उनकी ह्त्या की कोशिश करता | पुलिस के अनुसार सैंडफोर्ड ने फिनिक्स की रैली में शामिल होने के लिए वहां का टिकट भी लिया था |

अभियोजक कार्यालय ने कहा कि सेनफोर्ड को खतरनाक मानते हुए और उसके भाग जाने की संभावना को देखते हुए उसे बिना मुचलके के हिरासत में रखने का आदेश जारी किया गया है। उसे जल्द ही नेवादा कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब इस मामले में 5 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी।


Next Story