- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
भालुओं के जंगल में लापता हुआ 7 साल का बच्चा मिला सुरक्षित, ऐसे रहा जीवित
Special Coverage news
3 Jun 2016 6:45 AM GMT
x
जापान: यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि उत्तरी जापान में वह सात वर्षीय बच्चा जीवित मिल गया है जिसे एक सप्ताह पहले सजा देते हुए उसके माता-पिता ने ऐसे जंगल में छोड़ दिया था। बच्चे को कोई बाहरी चोट नहीं लगी है और उसका स्वास्थ्य अच्छा है। बच्चा एक सैन्य शिविर में मिला। खबरों में कहा गया है कि उसने एक झोंपड़ी में शरण ली थी और उसे पानी पीने के लिए एक टोटी मिल गई थी लेकिन वह भूखा था।
उत्तरी होक्काइडो द्वीप में पुलिस के प्रवक्ता तोमोहितो तामुरा ने कहा, सेल्फ डिफेंस फोर्स के एक अधिकारी को अभ्यास के दौरान एक बच्चा मिला, जो सात वर्ष की आयु का प्रतीत हो रहा था।
सेल्फ डिफेंस फोर्स के एक अधिकारी ने राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके को बताया कि एक अभ्यास मैदान के दायरे में दो इमारतें थीं। जवान ने जब एक इमारत का दरवाजा खोला तो उसे उसके भीतर बच्चा मिला। अधिकारी ने जब बच्चे से पूछा, क्या तुम यामातो हो तो बच्चे कहा हां मैं ही हूं।
एक अन्य सैन्य अधिकारी ने एनएचके को बताया कि लड़का जब मिला तो वह भूखा था, इसलिए अधिकारी ने पहले उसे कुछ खाने को दिया। निप्पोन टीवी ने बताया कि झोपड़ी के बाहर टोटी थी, जहां से बच्चा पानी पी रहा था।
इसके बाद बच्चे का पिता टीवी असाही को फोन पर दिए साक्षात्कार में अपने बच्चे से मिलने के पल को बयां करते हुए रो पड़ा। उसने रूंधे गले से कहा, मैंने यामातो से माफी मांगी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने सिर हिलाकर जवाब दिया।
यामातो के पिता ने कहा, सबसे अच्छी बात यह है कि वह सुरक्षित है। मुझे शब्द नहीं मिल रहे। बहुत अच्छा लग रहा है।
Special Coverage news
Next Story