- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
पाकिस्तान के तीन शहरों में विस्फोट, 62 की मौत 100 घायल
शिव कुमार मिश्र
24 Jun 2017 4:38 AM GMT
x
भाषा
पाकिस्तान के अल्पसंख्यक शिया बहुल पारचिनार कबायली इलाके में भीड़-भाड़ वाले एक बाजार में हुए दोहरे विस्फोट में, क्वेटा में एक आत्मघाती हमले की घटना में और कराची में आतंकियों की पुलिस पर गोलीबारी में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गयी और करीब 100 अन्य घायल हो गए.
इसके बाद पाकिस्तान ने खुफिया विभाग की अगुवाई में आतंकियों के खिलाफ देशभर में सैन्य अभियान शुरू किया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि देश भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.
बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में पुलिस महानिरीक्षक एहसान महबूब के कार्यालय के नजदीक विस्फोटकों से लदी एक कार से किए गए धमाके में सात पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. यह हमला आत्मघाती हमलावर ने किया.
इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह और जमात उल अहरार (जेयूए) से जुड़े स्थानीय संगठनों ने विस्फोट का दावा किया है. जेयूए तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान से अलग होकर बना संगठन है. अधिकारियों ने बताया कि कार बम विस्फोट में सात पुलिसकर्मियों सहित 13 लोगों की मौत हो गयी. इससे पहले कुर्म कबायली जिले के शिया बहुल शहर में ईद की खरीदारी कर रहे लोगों से भरे बाजार में जोरदार दोहरे विस्फोट में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी और करीब 75 लोग घायल हो गए .
अधिकारियों ने बताया कि पहला विस्फोट पारचिनार इलाके के तूरी बाजार में हुआ जहां एक बस टर्मिनल भी है. दूसरा विस्फोट तब हुआ जब बचावकर्मियों और आसपास खड़े लोग पहले विस्फोट में घायल हुए लोगों की मदद करने पहुंचे .
बहरहाल, इन धमाकों की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अतीत में सुन्नी आतंकी समूहों ने इलाके में कई हमलों की जिम्मेदारी ली है. शाम में मोटरसाइकिल पर सवार दो सशस्त्र लोगों ने कराची में सड़क के किनारे एक रेस्तरां में पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की. इस घटना में चार पुलिस अधिकारी मारे गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मरने वालों में सहायक उप निरीक्षक भी है.
आपात और बचाव सेवा के कर्मियों ने घायलों को एजेंसी मुख्यालय अस्पताल पाराचिनार में भर्ती कराया. सुरक्षा बलों ने समूचे इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाश अभियान चलाया.
पाकिस्तान सेना टुकड़ी और एफसी कर्मी बचाव अभियान के लिए विस्फोट स्थल पर पहुंचे .
सेना ने एक बयान में कहा, सेना का दो विमान घायलों को जल्दी पेशावर पहुंचाने के लिए पेशावर से पारचिनार पहुंचा. बयान में कहा गया कि बचाव अभियान जारी है.
शिव कुमार मिश्र
Next Story