- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
ब्रिटेन में पहली बार पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म
Special Coverage News
9 July 2017 12:43 PM GMT
x
Hayden Cross
ब्रिटेन में पहली बार एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां हेडन क्रॉस (21 साल) पुरुष ने एक बच्ची को जन्म दिया है...
लंदन : ब्रिटेन में पहली बार एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां पहले गर्भवती पुरुष ने एक बच्ची को जन्म दिया है। हेडन क्रॉस(21)नामक शख्स का नाम उस समय सुर्खियों में आया, जब उन्होंने अपने प्रेगनेंट होने की घोषणा की थी। जानकारी मुताबिक, इस पुरुष ने बीती 16 जून को एक बच्ची को जन्म दिया था। इसका खुलासा उसके परिवार ने 6 जुलाई को किया। ब्रिटेन के ग्लूसेस्टशायर में रहने वाले हैडन क्रॉस ने अपनी बच्ची का नाम ट्रिनिटी लीफ रखा है।
बचपन से ही लड़के की तरह था
हैडन का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था। वह सेक्स चेंज करवाने के लिए हॉर्मोन थैरेपी ले रहा था। 21 साल का यह पुरुष वास्तव में महिला के रूप में जन्मा था और बाद में उसने अपना जेंडर चेंज करवाया था। लड़की के रूप में हैडन का नाम पैगे था । फिर 18 साल की होने के बाद उसने सेक्स चेंज करवाने के लिए हॉर्मोन थैरेपी लेना शुरू कर दिया। बच्चे को जन्म देने के लिए इस बीच पिछले साल सितंबर में उसने हॉर्मोन थैरेपी रोक दी। लेकिन तब तक उसे लीगल रूप से पुरुष का दर्जा और हैडन क्रॉस का नया नाम मिल चुका था।
बच्चा पैदा करने के लिए उसने फेसबुक की मदद से एक स्पर्म डोनर की खोज की। उसे ब्रिटेन में कानूनी तौर पर पुरुष का दर्जा मिल चुका है। इस तरह वह बच्चे को जन्म देने वाला, ब्रिटेन का पहला पुरुष बना है। इस साल जनवरी में हैडन ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से ब्रिटेन में बहस चल रही थी। बहुत सारे लोगों ने इसे प्रकृति की व्यवस्था से खिलवाड़ बताया। हालांकि पैगे के हैडन में बदलने के निर्णय से उसके परिवार वाले खुश नहीं थे। उसके अंकल का कहना है कि वह हमेशा से अपनी आइडेंटिटी को लेकर परेशान रहती थी और अगर उसकी परवरिश सही ढंग से होती, तो यह नौबत नहीं आती। उसकी दादी कहती हैं कि वह उनके लिए हमेशा पैगे ही रहेगी।
हैडन के पुरुष में बदलने में सारी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हुई थीं। उसके शरीर से सर्जरी के जरिए ओवरी और गर्भाशय को नहीं हटाया गया था, इसलिए वह गर्भधारण कर सकता था। उसे सिर्फ पुरुष के स्पर्म की जरूरत थी। इसके लिए हैडन ने फेसबुक पर खोज की और आज वह एक बच्ची को जन्म देने वाला पहला पुरूष बन गया।
Next Story