राष्ट्रीय

हैरतअंगेज! दरिंदे बाप ने 600 बार बेटी को बनाया हवस का शिकार!

Arun Mishra
10 Aug 2017 12:16 PM GMT
हैरतअंगेज! दरिंदे बाप ने 600 बार बेटी को बनाया हवस का शिकार!
x
15 साल की बेटी के साथ 600 से ज्यादा बार बलात्कार करने का आरोप है, अगर ये आरोप सच साबित होते हैं तो उसे 12,000 सालों के कैद की सजा हो सकती है...
अगर बाप ही अपनी बेटी की इज्जत के साथ खेलने लगे तो इसे आप क्या कहेंगे। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह ‌घिनौना मामला मलेशिया है। यहां एक पिता पर अपने 15 साल की बेटी के साथ 600 से ज्यादा बार बलात्कार करने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोप पिता को गिरफ्तार कर लिया और पूरा मामला यहां के बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए बनायी गयी विशेष अदालत में चल रहा है।
सरकारी वकील ने आरोपी के खिलाफ 12000 साल कैद की सजा की मांग है। आपको बता दें कि मलेसिया में अप्राकृतिक यौनाचार के हर मामले के लिए किसी शख्स को 20 साल की सजा हो सकती है। इसके साथ ही उसे बेंत से मारने की सजा भी दी जाती है।
पीड़ित की पहचान छिपाने के लिए संदिग्ध का नाम भी जाहिर नहीं किया जा सकता। यह शख्स निवेश स्कीम बेचता है और उसे लड़की की मां की शिकायत पर 26 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। ये सारे अपराध इसी साल जनवरी से जुलाई के बीच किये गये हैं जब लड़की अपने पिता के साथ रह रही थी।
Next Story