राष्ट्रीय

मोदी सरकार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, अमेरिका, रूस और ब्रिटेन को पछाड़ कर इस सूची में बनी नंबर वन

Special Coverage News
14 July 2017 5:31 AM GMT
मोदी सरकार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, अमेरिका, रूस और ब्रिटेन को पछाड़ कर इस सूची में बनी नंबर वन
x
किसी देश की सरकार कैसा काम कर रही है, इसका सही-सही रिपोर्ट कार्ड जनता ही दे सकती है।
नई दिल्ली: किसी देश की सरकार कैसा काम कर रही है, इसका सही-सही रिपोर्ट कार्ड जनता ही दे सकती है। नागरिकों के भरोसे की बदौलत ही सरकार प्रभावी ढंग से अपनी नीतियों को लागू करने में सफल हो पाती है। इसी भरोसे को लेकर प्रतिष्ठित वैश्विक पत्रिका 'फोर्ब्स' में एक रिपोर्ट छपी है जिससे यह पता चलता है कि भारतीय अपनी सरकार पर कितना भरोसा करते हैं, और भारत की मोदी सरकार ने ये भरोसा हासिल कर लिया है।

Image Title



बता दे कि यह दावा फोर्ब्स मैगजीन के एक सर्वे में किया गया है। जहां इस लिस्ट में भारत पहले नंबर पर है तो वहीं ग्रीस सबसे निचले पायदान पर है। भारत सरकार पर जहां 73 फीसदी लोग भरोसा करते हैं तो वहीं कनाडा सरकार पर वहां की 62 फीसदी जनता भरोसा करती है। इसके साथ ही इस लिस्ट में कनाडा दूसरे पायदान पर है।
फोर्ब्स मैगजीन में छपे गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 नाम की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों की सरकारों में जनता का भरोसा बदलता रहा है। इस लिस्ट में कुल 15 देशों को जगह दी गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र कहलाने वाले अमेरिका को इस सूची में 10वें नंबर पर रखा गया है। यहां सिर्फ 30 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है।
यहां देखें कौन सा देश है किस पायदान पर:-
भारत - पहला - 73 फीसदी जनता को भरोसा
कनाडा - दूसरे - 62 फीसदी जनता को भरोसा
तुर्की और रूस - तीसरे- 58 फीसदी जनता को भरोसा
जर्मनी - चौथे - 55 फीसदी जनता को भरोसा
दक्षिण अफ्रीका- पांचवें - 48 फीसदी
ऑस्ट्रेलिया - छठवें - 45 फीसदी जनता को भरोसा
यूनाइटेड किंगडम - सातवें - 41 फीसदी जनता को भरोसा
जापान - आठवें - 36 फीसदी जनता को भरोसा
यूनाइटेड स्टेट्स - नौवें - 30 फीसदी जनता को भरोसा
स्पेन - दसवें - 30 फीसदी जनता को भरोसा
फ्रांस - ग्यारहवें - 28 फीसदी जनता को भरोसा
ब्राजील - बारहवें - 26 फीसदी जनता को भरोसा
साउथ कोरिया - तेरहवें - 24 फीसदी जनता को भरोसा
ग्रीस - चौदहवें - 13 फीसदी जनता को भरोसा
Next Story