- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
PHOTOS : भारतीय पीएम के सम्मान में इजराइल ने इस फूल का नाम रखा 'मोदी'
Special Coverage News
5 July 2017 3:56 AM GMT
x
प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘गुलदाउदी फूल का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में रखा गया है। इस फूल को ‘मोदी’ कहा जाएगा।
तेल अवीव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल की ऐतिहासिक यात्रा पर हैं। तेल-अवीन के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उनका स्वागत होने के बाद वह डैंजिगर फ्लावर फार्म पहुंचे। वहां पर इजराइल की सरकार ने कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल की जाने वाली उच्च स्तरीय तकनीक का प्रदर्शन किया। इस फॉर्म के दौरे पर पीएम मोदी के साथ इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू खुद गए।
यहां पर पीएम मोदी के सम्मान में इजराइली क्रायसेंथेमन फूल को पीएम मोदी का नाम दिया गया। अब से यह फूल 'मोदी' कहलाएगा। वहां पर दोनों ही नेताओं को फूलों की खेती में इस्तेमाल की जा रही शोध तकनीक के बारे में बताया गया। दोनों नेताओं ने यहां पर पौधों की कई तरह की किस्मों के बारे में जाना।
प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, 'गुलदाउदी फूल का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में रखा गया है। इस फूल को 'मोदी' कहा जाएगा। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां अपने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिशहमार हाशिवा में दांजिगेर 'दान' फूलों के फार्म का दौरा किया जहां उन्हें बागवानी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नवीनतम तकनीक के बारे में जानकारी दी गयी।
Crysanthumun flower will be named in honour of PM @narendramodi. The flower will be called 'Modi.' pic.twitter.com/4qLALtxHzP
— PMO India (@PMOIndia) July 4, 2017
भले ही इजराइल में खेती बहुत ही कम होती हो, लेकिन तकनीकी रूप से काफी मजबूत है। इजरायल मुख्य रूप से हीरे, उच्च प्रोद्योगिकी उपकरणों और फार्मास्यूटिकल्स का निर्यात करता है।
इसके बाद कल पीएम मोदी ने वहां होलोकॉस्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने भी गए थे। रात में डिनर से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने साझा बयान में आतंकवाद के मुद्दे पर पर मिलकर लड़ने की बात कही। इस बयान में सबसे ज्यादा ध्यान बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान ने खींचा जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के योग की पहल की तारीफ की। मोदी ने भी भारत में नाम करनेवाले यहूदी समुदाय के मशहूर लोगों को याद किया।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा का दूसरा दिन है। आज पीएम अपने इजराइल के अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।
Next Story