राष्ट्रीय

ट्रेन की सवारी कर मोदी ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, जाने कैसे

Special Coverage News
9 July 2016 2:00 PM GMT
ट्रेन की सवारी कर मोदी ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, जाने कैसे
x
दक्षिण अफ्रीका: अपनी यात्रा के दूसरे दिन मोदी नस्लीय भेदभाव के खिलाफ महात्मा गांधी के संघर्ष को श्रद्धांजलि देने के लिए पेंट्रिक में एक ट्रेन पर सवार होकर पीटरमेरित्जबर्ग गए। पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में गांधी की ट्रेन यात्रा को याद करने की कोशिश की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने पेट्रिक रेलवे स्टेशन से पीटरमेरित्जबर्ग तक की यात्रा की। गांधी ने जिस ट्रेन में यात्रा की थी, उसी से मिलती जुलती ट्रेन थी।


उन्होंने राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ मुलाकात की और व्यापार जगत से धुरंधरों के साथ मीटिंग की थी। मोदी ने गांधी और नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की धरती को नेलसन मंडेला और महात्मा गांधी की कर्मभूमि बताया।

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने ही मोहनदास को महात्मा में बदला था। व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह यात्रा धरती पर अवतरित होने वाले दो महान आत्माओं महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेल को श्रद्धांजलि देने का एक मौका है।

हम नस्लीय दमन और उपनिवेशवाद के खिलाफ अपनी साझे संघर्ष में साथ रहे। यह दक्षिण अफ्रीका ही था, जहां गांधी को सही उद्यम मिला। वह जितना भारत के थे, उतना ही दक्षिण अफ्रीका के। मोदी फिनिक्स सेटलमेंट का भी दौरा करेंगे यह जगह भी महात्मा गांधी से जुड़ी है।
Next Story