राष्ट्रीय

मुंबई '26/11' हमले का आतंकी 7 साल बाद पकड़ा गया

Special Coverage News
13 Aug 2016 7:09 AM GMT
मुंबई 26/11 हमले का आतंकी 7 साल बाद पकड़ा गया
x
इस्लामाबाद: मुंबई हमले का संदिग्ध सुफिया जफर को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। जफर पिछले सात सालों से फरार चल रहा था। शुक्रवार को आतंक विरोधी एक अदालत ने पूछताछ के लिए उसे 3 दिन के लिए जांच एजेंसी को सौंप दिया है। जफर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का निवासी है। उस पर मुंबई हमले के मुख्य आरोपी अजमल कसाब और उसके साथियों को वित्तीय सहायता और उपकरण मुहैया कराने का आरोप है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के इस्लामाबाद में मुंबई और पठानकोट आतंकी हमले के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के अगले दिन ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि मुंबई में हुए आतंकी हमलों में 160 लागों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे।

बीते महीने इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उस बोट की जांच की भी मंजूरी दी जिसे आतंकियों ने हमले के लिए मुंबई पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया था। जिससे इस मामले में जल्द ही फैसले की उम्मीद जगी है। इससे पहले सरकारी वकील अजहर चौधरी ने बोट की जांच के लिए एक याचिका दायर की थी, जिसे आतंक विरोधी अदालत ने खारिज कर दिया था। पाक ने कहा, मुंबई हमले में जल्दी कार्रवाई चाहता है भारत तो गवाहों को भेजे।
Next Story