राष्ट्रीय

म्यांमार: सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 62 की मौत, बचाव कार्य जारी

Kamlesh Kapar
12 Jun 2017 7:55 AM GMT
म्यांमार: सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 62 की मौत, बचाव कार्य जारी
x
Myanmar Military plane crashes 62 deaths
यांगूनः म्यांमार के अंडमान सागर में हुई सैन्य विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 62 लोगों की मौत हो गई है। सैन्य विमान में 122 लोग सवार थे, जिसमें से आधे लोगों की जान बचाई गई। सेना के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार चीन निर्मित Y-8-200F परिवहन विमान जिसमें 122 सैनिक, उनके परिवार के सदस्य और चालक दल सवार थे, पिछले बुधवार को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इन शवों में 26 पुरूष और 23 महिलाएं एवं 9 बच्चे हैं। एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 3 सैन्य अधिकारी और 2 जवान थे।

गौरतलब है कि रविवार को मौसम में सुधार की वजह से क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए नौसेना के नौ जहाज, सेना के पांच विमान और दो हेलिकॉप्टरों को लगाया गया। इसके अलावा चिकित्सकीय एवं आपातकालीन अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों को इस अभियान में लगाया गया है। विमान अपने उड़ान के 29 मिनट बाद दावेई शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर अंडमान सागर के ऊपर 18 हजार फुट की ऊंचाई पर था, तभी इसका नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था।

विमान दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं लगाया जा सका। हालांकि उनके आधिकारिक फेसबुक पेज के मुताबिक दुर्घटनास्थल स्थल के पास "बहुत बड़ा बादल" था, जिसके वजह से ये दुर्घटना हुई। स्थल से कुछ सबूत एकत्र किए गए हैं।"
Next Story