राष्ट्रीय

पेरिस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले आतंकी हमला, 1 पुलिसकर्मी की मौत

Kamlesh Kapar
21 April 2017 5:26 AM GMT
पेरिस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले आतंकी हमला, 1 पुलिसकर्मी की मौत
x
पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस में गुरुवार देर रात एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, वहीं, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पेरिस के कैंप्स एलिसी इलाके में हुई गोलीबारी में एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। पेरिस पुलिस की प्रवक्ता जॉना प्रीमेवर्ट ने बताया कि हमलावर ने फ्रेंकलिन रोजवेल्ट सबवे स्टेशन के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया था। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन IS ने ली है।

बता दें कि फ्रांस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इस आतंकी घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है। वहीं, पर्यटकों को वापस होटल जाने के आदेश दिए गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुवा ओलांद ने घटना में मारे गए व्यक्ति के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ओलांद ने कहा कि वह यह मानने को तैयार हैं कि पेरिस में हुई गोलीबारी एक 'ऐक्ट ऑफ टेररेजम' था।
Next Story