राष्ट्रीय

राष्ट्रपति की बेटी की बच्चे को स्तनपान कराते तस्वीर हुई वायरल, विवाद के बाद हटानी पड़ी

Special Coverage News
31 July 2017 10:49 AM GMT
राष्ट्रपति की बेटी की बच्चे को स्तनपान कराते तस्वीर हुई वायरल, विवाद के बाद हटानी पड़ी
x
Credit: Instagram/ Aliya Shagieva
इस तस्वीर के लिए उन पर अनैतिक व्यवहार के आरोप लगे जिसके बाद उन्हें ये पोस्ट डिलीट करनी पड़ी...
किर्गिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति की बेटी आलिया शागयीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना हुई थी। इस तस्वीर में वो अंडरवियर में अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडींग करा रही थीं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि, मेरे बेटे को भूख लगती है तो मैं कहीं भी और कभी भी उसे स्तनपान कराती हूं।

Credit: Instagram/ Aliya Shagieva


इस तस्वीर के लिए उन पर अनैतिक व्यवहार के आरोप लगे जिसके बाद उन्हें ये पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ये बहस उस संस्कृति का हिस्सा थी जिसमें महिला के शरीर को कामुकता से जोड़ कर देखा जाता है।

Credit: Instagram/ Aliya Shagieva


आलिया ने बताया, 'मुझे ईश्वर ने जो शरीर दिया है वो अश्लील नहीं है। ये सुंदर शरीर है जो मेरे बेटे की सभी ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम है, इसे कामुकता की नज़र से नहीं देखा जाना चाहिए।" ऐसा नहीं है कि उनकी तस्वीर पर केवल सोशल मीडिया पर कुछ लोग नाराज़ थे। उनके माता-पिता, राष्ट्रपति अल्माज़बेक आत्मबयेव और उनकी पत्नी राइसा भी इस पर नाराज़ हुए।


Next Story