राष्ट्रीय

'सेक्स का सुल्तान' पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानकर आपके भी उड़ जायेंगे होश, ऐसे करता था ये ....

Special Coverage News
4 Aug 2017 7:11 AM GMT
सेक्स का सुल्तान पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानकर आपके भी उड़ जायेंगे होश, ऐसे करता था ये ....
x
बांग्लादेश पुलिस ने स्वघोषित 'सेक्स के सुल्तान' को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस शख्स पर दर्जन भर महिलाओं को सेक्स विडियोज के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप था।
पुलिस ने बुधवार को ढाका में फुआद बिन सुल्तान के घर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने सुल्तान का लैपटॉप, सेक्स पावर बढ़ाने वाली मैथानफैटमीन टैबलेट्स और कथित पॉर्नोग्रफी विडियोज जब्त किए हैं।
बांग्लादेशी एलीट पुलिस यूनिट के प्रवक्ता इश्तियाक अहमद के मुताबिक कथित जिगोलो सुल्तान अपने क्लाइंट्स से ऑनलाइन मिलता था और उन्हें अपने अपार्टमेंट में लाकर सेक्स करता था। इश्तियाक अहमद ने बताया, 'सुल्तान सेक्स के दौरान विडियो बना लेता था और बाद में उन लड़कियों को पैसे के लिए ब्लैकमेल करता था, इनमें से अधिकांश विवाहित महिलाएं थीं। हमें उसके लैपटॉप में लगभग 150 लड़कियों के विडियो मिले।'

अहमद ने बताया कि पेशे से वह रियल स्टेट का एजेंट है। सोशल मीडिया पर अश्लील लाइव स्ट्रीमिंग सर्विस भी चलाता है जिसमें वह सुपरहीरो वाला मास्क पहन कर सबके सामने आता है। इस स्ट्रीमिंग को देखने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। अहमद के मुताबिक, 'जब हमने उसे गिरफ्तार किया तो उसने सभी लड़कियों से संबंधों की बात मानी और खुद को सेक्स का सुल्तान बताया।'
सुल्तान ने माना कि महिलाएं अपनी मर्जी से सब जानते हुए उसके पास आती थीं। बता दें कि मुस्लिम बहुल देश बांग्लादेश में पॉर्नोग्रफी गैरकानूनी है। सुल्तान को कड़े ऐंटी-पॉर्नोग्रफी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे दोषी पाए जाने पर 10 साल की कैद हो सकती है।
Next Story