- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
अमेरिका के इस फैसले से पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत में दौड़ी ख़ुशी की लहर
शिव कुमार मिश्र
16 Aug 2017 5:19 PM GMT
x
अमेरिका ने हिजबुल मुजाहिदीन को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया
वाशिंगटन: आतंकी सैयद सलाहुद्दीन को इंटरनेशनल आतंकी घोषित करने के करीब दो महीने बाद आज अमेरिका ने कश्मीर में सक्रिय उसके संगठन हिजबुल मुजाहिदीन को विदेशी आतंकी समूह घोषित कर दिया. कश्मीर में हाल के महीनों में हिजबुल की बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों की पृष्ठभूमि में अमेरिका ने यह फैसला किया है. आतंकी समूह घोषित होने के बाद उस पर अमेरिका की तरफ से कई तरह के प्रतिबंध होंगे.
अमेरिका के इस फैसले से पाकिस्तान को झटका!
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, ''हिजबुल मुजाहिदीन को आतंकी हमले में इस्तेमाल किए जाने वाले संसाधनों पर लगाम लगाने की कोशिशों के तहत उसे आतंकी समूह घोषित किया गया है. '' इस फैसले के बाद अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में आने वाली हिज्बुल की सभी प्रॉपर्टी और उससे जुड़े उसके हितों पर रोक लग जाएगी. अमेरिका का कोई भी शख्स इस समूह के साथ किसी तरह का लेनदेन नहीं कर सकेगा. अमेरिका का यह फैसला पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है जो इस समूह को कश्मीरी लोगों की आवाज के तौर पर पेश करता आ रहा है.
कई आतंकी हमले की जिम्मेदारी ले चुका है हिजबुल मुजाहिदीन
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हिजबुल के कमांडर बुरहान वानी की कई बार तारीफ की थी. बुरहान पिछले साल जुलाई में कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. हिजबुल का गठन 1989 में हुआ और यह जम्मू-कश्मीर में सक्रिय सबसे पुराने और बड़े आतंकी संगठनों में से एक है. जम्मू-कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि आतंकवाद से जुड़ा घोषित होने से संगठन और व्यक्ति बेनकाब होते हैं और अलग-थलग पड़ जाते हैं. इसके साथ ही अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था तक उनकी पहुंच खत्म हो जाती है. इस कदम से अमेरिका और दूसरी सरकारों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मदद मिलती है.
शिव कुमार मिश्र
Next Story