राष्ट्रीय

विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को मिली सऊदी अरब की नागरिकता!

Vikas Kumar
20 May 2017 5:30 AM GMT
विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को मिली सऊदी अरब की नागरिकता!
x
Zakir Naik (File Photo)
नई दिल्ली : विवादित इस्लामिक उपदेशक डॉ. जाकिर नाइक को सऊदी अरब की नागरिकता मिलने की खबर आ रही है। जाकिर नाइक गिरफ्तारी से बचने के लिए सऊदी अरब की नागरिकता के लिये आवेदन किया है और ऐसी खबर है कि उन्हें सऊदी अरब की नागरिकता मिल गई है।

इंटरपोल से बचने के लिए जाकिर नाइक ने सऊदी की नागरिकता के लिए अर्जी दिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के सुल्तान सलमान ने नाइक की अर्जी को मंजूर कर लिया है, ताकि वो इंटरपोल की गिरफ्तारी से बच सकें। आतंकवाद से जुड़े एक मामले में नाइक के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ था।

जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर सरकार ने रोक लगा रखी है। वहीं कोर्ट ने भी जाकिर नाइक के एनजीओ पर प्रतिबंध के फैसले को सही ठहराते हुए बरकरार रखा था।

बता दें कि जाकिर नाइक पर NIA ने केस दर्ज़ किए हैं और उनपर आरोप है कि वो जबरन धर्म परिवर्तन कराते हैं औऱ युवाओं को आतंक के लिये प्रेरित करते हैं। जाकिर नाइक उस समय भारत छोड़कर चला गया था जब ढाका आतंकवादी हमले के कुछ हमलावरों ने दावा किया था कि वे नाइक से प्रेरित थे। उसके बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए वो देश वापस नहीं आए।
Next Story