Archived

1993 मुंबई ब्लास्ट केस के दोषी मुस्तफा डोसा की अस्पताल में मौत

Arun Mishra
28 Jun 2017 9:14 AM GMT
1993 मुंबई ब्लास्ट केस के दोषी मुस्तफा डोसा की अस्पताल में मौत
x
1993 Mumbai serial blasts, Mustafa Dossa dies, Mustafa Dossa, 1993 मुंबई ब्लास्ट केस, 1993 मुंबई ब्लास्ट, मुस्तफा डोसा, मुस्तफा डोसा की मौत
नई दिल्ली : 1993 मुंबई ब्लास्ट केस के दोषी मुस्तफा डोसा की मौत हो गई है। आपको बतादें आज ही मुस्तफा डोसा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्तफा को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की भी शिकायत थी।
मुस्तफा ने अपनी परेशानियों के बारे में पहले ही टाडा कोर्ट को सब बता दिया था। वह बाईपास सर्जरी भी कराना चाहता है। बता दें कि मुस्तफा डोसा के लिए मंगलवार को ही सीबीआई ने फांसी की सजा की मांग की थी। डोसा के साथ साथ फिरोज खान के लिए भी मौत की सजा की मांग रखी गई है।
दरअसल 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मामले में मुंबई की टाडा कोर्ट ने अबू सलेम समेत सात को दोषी करार दिया है। इसमें मुस्तफा डोसा का भी नाम शामिल है। मुस्तफा को हत्या और साजिश का दोषी पाया गया है।

बता दें कि 12 मार्च, 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और 713 घायल हुए थे। ये धमाके बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, एयर इंडिया बिल्डिंग और 'सी रॉक' जैसे होटल सहित शहर की 12 जगहों पर हुए थे।
Next Story