Archived

नरेंद्र मोदी भारत के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री : राम चंद्र गुहा

Arun Mishra
30 March 2017 12:05 PM GMT
नरेंद्र मोदी भारत के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री : राम चंद्र गुहा
x
नई दिल्ली : जाने - माने इतिहारकार रामचंद्र गुहा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद देश के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री होंगे। रामचंद्र गुहा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) इंडिया समिट 2017 को संबोधित करते हुए कहा, ''66 साल के मोदी का 'करिश्मा' और 'अपील' जाति और भाषा की सीमा के परे है। मोदी की 'पकड़' और 'अखिल भारतीय दृष्टिकोण' उन्हें उसी पायदान पर खड़ा करता है, जिसमें नेहरू और उनकी बेटी इंदिरा हैं।

उन्होंने कहा, हम उस समय में रह रहे हैं जब नरेंद्र मोदी भारतीय इतिहास के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और शायद वह हैं भी। वह इकलौते हैं जिन्हें पकड़ बनाने और अखिल भारतीय दृष्टिकोण अपनाने के मामले में आप नेहरू और इंदिरा के बराबर में रख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, नेहरू और इंदिरा के बाद भारत में कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ जिसकी देश में उस तरह की पकड़ हो, उस तरह के अधिकार हों, वह करिशमा हो, जाति से परे, भाषा से परे, क्षेत्रीय से परे अपील हो।

भारतीय राजनीति के इतिहास पर गुहा ने कहा, जाति प्रथा और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव दो 'निर्विवाद तथ्य' हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस उपमहाद्वीप में दो मुख्य धर्म, हिंदू धर्म और इस्लाम धर्म महिलाओं के खिलाफ भयानक भेदभाव करते हैं।

गौरतलब है कि राम चंद्र गुहा ने हाल ही में दावा किया था कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की आलोचना करने पर उन्हें कई धमकी भरे मेल भी आए थे। रामचंद्र गुहा ने मंगलवार (28 मार्च) को ट्वीट कर बताया कि उन्हें ऐसे मेल आ रहे हैं जिनमें चेतावनी दी गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना न करें।
Next Story