Archived

गिरफ्तारी के बाद विजय माल्या को कोर्ट से मिली जमानत, जाने क्या है "एक्सट्रैक्ट वारंट"

Kamlesh Kapar
18 April 2017 11:37 AM GMT
गिरफ्तारी के बाद विजय माल्या को कोर्ट से मिली जमानत, जाने क्या है एक्सट्रैक्ट वारंट
x
File Photo
लंदन : विजय माल्या को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया था और थोड़ी देर बाद उन्हें जमानत भी मिल गयी। लंदन की स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने माल्या की गिरफ्तारी करते हुए मीडिया को एक ईमेल भेजा है जिसमें कहा गया है कि भारतीय प्राधिकारियों के बिना पर "एक्सट्रैक्ट वारंट" पर गिरफ्तार किया गया है। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस के अनुसार माल्या को आज ही वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। तीन घंटे बाद मजिस्ट्रेट अदालत से उन्हें जमानत मिल गयी।

स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने साफ किया है कि माल्या को भारत के प्रत्यर्पण अर्जी के आधार पर ही गिरफ्तार किया गया है। माल्या पर भारतीय स्टेट बैंक समेत कुल 17 बैंकों का करीब नौ हजार करोड़ रुपये बकाया है। भारत और ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि है। भारतीय खुफिया एजेंसी सीबीआई माल्या के प्रत्यर्पण के लिए लंदन जाएगी। बता दे कि एक्सट्रैक्ट वारंट ऐसे लोगों के खिलाफ जारी किया जाता है जो पैसे, लोन या जुर्माने या हर्जाने इत्यादि के देनदार होते हैं।
Next Story