Archived

रक्षा पर खर्च करने में भारत बना दुनिया का शीर्ष 5वां देश

Kamlesh Kapar
24 April 2017 1:43 PM GMT
रक्षा पर खर्च करने में भारत बना दुनिया का शीर्ष 5वां देश
x
नई दिल्ली : स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान के मुताबिक भारत रक्षा पर खर्च करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। साल 2016 में भारत का सैन्य खर्च 8.5 फीसद रहा और भारत ने सेना पर 55.9 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं। रक्षा खर्च के मामले में अमेरिका अव्वल बना हुआ है। रक्षा पर सर्वाधिक खर्च करने वाले 15 राष्ट्रों में चार अन्य देश चीन, जापान, दक्षिण कोरिया तथा ऑस्टे्रलिया हैं।

बता दे कि रक्षा खर्च के मामले में चीन द्वितीय स्थान पर है। रक्षा पर खर्च के मामले में रूस का दुनिया में तीसरा स्थान है। तीसरे स्थान पर रहा सऊदी अरब साल 2016 में लुढ़कर चौथे स्थान पर आ गया। पाकिस्तान इस मामले में शीर्ष 15 देशों में शामिल नहीं है। उसका रक्षा खर्च 9.93 अरब डॉलर का रहा। सिपरी आम्र्स एंड मिलिट्री एक्सपेंडिचर कार्यक्रम के निदेशक ऑडे फ्ल्यूरेंट के मुताबिक, अमरीकी कांग्रेस ने रक्षा खर्च में बढ़ोतरी पर सहमति जताई है। हालांकि अमरीका में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के कारण भविष्य में रक्षा खर्च की रूपरेखा अनिश्चित रहेगी।

पिछले साल वैश्विक रक्षा खर्च दुनियाभर के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 2.2 फीसदी था। सिपरी के मुताबिक, मध्य-पूर्व के देशों ईरान तथा कुवैत में रक्षा खर्च में अहम बढ़ोतरी देखी गई, जबकि इराक तथा सऊदी अरब में इसमें कमी आई है। वहीं, एशिया तथा ओशिएनिया में साल 2016 में रक्षा खर्च में 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन देशों के रक्षा खर्चों में यह बढ़ोतरी दक्षिण चीन सागर को लेकर क्षेत्र में कई तरह के तनाव के परिणामस्वरूप हुई है।
Kamlesh Kapar

Kamlesh Kapar

    Next Story