Archived

मन की बात: PM मोदी ने कहा- थोड़ा पेट खाली रखो, थोड़ी प्लेट भी, हफ्ते में 1 दिन पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल छोड़ें

Kamlesh Kapar
26 March 2017 7:31 AM GMT
मन की बात: PM मोदी ने कहा- थोड़ा पेट खाली रखो, थोड़ी प्लेट भी, हफ्ते में 1 दिन पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल छोड़ें
x
नई दिल्ली : PM नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारित 30वें मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश की जनता को संबोधित किया। पीएम ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हफ्ते में एक दिन पेट्रोल डीजल का प्रयोग न करने का संकल्प लेने को कहा। दुनिया में 35 करोड़ लोग अवसाद के शिकार हैं। डिप्रेशन में सप्रेशन की जगह एक्र्सप्रेशन जरूरी है। PM मोदी ने फूड वेस्टेज पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा लोग प्लेट भर लेते हैं फिर खा नहीं पाते और जूठन छोड़कर निकल जाते हैं। सोचिए, जूठन न छोड़ें तो कितने लोगों का पेट भर सकता है। मैं कुछ लोगों को जानता हूं जो जूठन रोकने के लिए काम कर रहे हैं। वे कहते हैं- थोड़ा पेट खाली रखो, थोड़ी प्लेट भी खाली रखो।

राम नवमीं, महावीर जयंती, बाबा साहब अंबेडकर जयंती आने वाली है। इसकी सबको बधाई। दो दिन बाद चैत्र प्रतिपदा का त्योहार आने वाला है। कई क्षेत्रों में इसे गुड़ी पड़वा-चेटीचंड जयंती के रूप में मनाते हैं। इसकी भी देशवासियों को बधाई। उन्होंने कहा भारत सरकार ने मैटरनिटी लीव को 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते कर दिया है। 21 जून को विश्व योग दिवस है। इसकी तैयारी शुरू कर दीजिए। ढेड़ करोड़ लोगों ने भीम एप डाउनलोड किया, 70,000 लोगों ने व्यापारियों वाला पुरस्कार प्राप्त किया।
Next Story