Archived

LIVE: म्यांमार में भारतीयों से बोले PM मोदी- 'भारत म्यांमार की सीमाएं ही नहीं भावनाएं भी जुड़ी हैं'

Vikas Kumar
6 Sep 2017 2:40 PM GMT
LIVE: म्यांमार में भारतीयों से बोले PM मोदी- भारत म्यांमार की सीमाएं ही नहीं भावनाएं भी जुड़ी हैं
x

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार में 3 दिन के दौरे पर हैं। PM मोदी म्यांमार में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 'यंगून वह पवित्र धरती है, जिसने बुद्ध को सहेजा भारत म्यांमार की सीमाएं ही नहीं भावनाएं भी जुड़ी हैं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भारतीयों को संबोधित करने पहुंचे तो उनके पहुंचने के पहले से ही पूरे हॉल में मोदी मोदी के नारे लगने शुरू हो गए। यहां यांगून के थुवन्ना स्टेडियम में भारी संख्या में प्रवासी भारतीय इकट्ठा हुए, सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि म्यांमार निवासियों में भी मोदी के लिए क्रेज देखने को मिला।

PM मोदी ने म्यांमार को अपनी विरासत के लिए दुनिया भर में मशहूर स्थान बताया। उन्होंने भारतीय समुदाय को कहा कि यहां मैं एक ही जगह भारत की संस्कृति और परंपरा देख रहा हूं। इस मौके पर उन्होंने सुभाष चंद्र बोस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा यहीं बोस ने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। यहां बालगंगाधर तिलक ने गीता रहस्य की रचना की।

म्यांमार दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ डेलिगेशन लेवल की वार्ता की। दोनों नेताओं ने वार्ता के बाद साझा प्रेस वार्ता को संबोधित किया। भारत और म्यांमार के बीच कुल 11 समझौते हुए है।

बता दें भारतीय समुदाय को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के नागरिकों को मुफ्त वीजा प्रदान करने की घोषणा की। मोदी ने यह घोषणा म्यामां की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू की के साथ यहां व्यापक वार्ता के बाद अपने संयुक्त मीडिया बयान में की।

Next Story