Archived

नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक का किया सफल परीक्षण, पोत से भी मार करने में सफल

Kamlesh Kapar
22 April 2017 5:47 AM GMT
नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक का किया सफल परीक्षण, पोत से भी मार करने में सफल
x
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना के एक पोत से पहली बार जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया, "भारतीय नौसेना के एक टोही पोत से पहली बार जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया। नौसेना के आईएनएस तेग से जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस का परीक्षण किया गया। नौसेना के अंग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता, रणवीर और तेग क्लास के युद्धपोत इस मिसाइल से पहले ही लैस हैं।

जमीन पर मार करने ब्रह्मोस मिसाइल के सफल परीक्षण से नौसेना के युद्धपोत की काफी समारिक ताकत बढ़ गई है। अब वह अपने लक्ष्य को किसी द्वीप या फिर समंदर से दूर कहीं भी हो उसको बरबाद कर सकता है। भारत और रूस ने इसे संयुक्त रूप से मिलकर तैयार किया है। इसे विश्व की एकमात्र ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल माना जाता है। इसका निशाना अचूक है। अब दोनों देश मिलकर इसकी रेंज के साथ सात स्पीड बढ़ाने पर काम कर रहे हैं तब यह और भी घातक हो जाएगा।
Next Story