- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
मोदी कैबिनेट में रविवार को होगा फेरबदल, इन मंत्रियों की होगी छुट्टी तो इन्हें मिलेगा प्रमोशन
Arun Mishra
1 Sep 2017 9:23 AM GMT
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अपने मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार करेंगे। यह मोदी कैबिनेट का तीसरा विस्तार होगा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अपने मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार करेंगे। यह मोदी कैबिनेट का तीसरा विस्तार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीन दौरे से पहले कैबिनेट विस्तार होना है। इससे पहले यह खबर आ रही थी कि मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा।
कैबिनेट विस्तार से पहले ही इस्तीफों की झड़ी लग गई है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले चार मंत्री राजीव प्रताप रूडी, फग्गन सिंह कुलस्ते, संजीव बालियान और महेंद्र नाथ पांडेय इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं उमा भारती इस्तीफे की पेशकश कर चुकी है। सबसे पहले कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद ही रूडी का इस्तीफा हुआ है। वहीं यूपी से वरिष्ठ मंत्री कलराज मिश्र का भी हटना तय है. कलराज मिश्र को किसी राज्य का गवर्नर बनाया जा सकता है।
सूत्रों की मानें, तो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अभी वृंदावन में हैं, शाह वहां पर संघ की बैठक में हिस्सा लेने गए हैं। शाह शनिवार शाम को दिल्ली लौटेंगे। नया मंत्रिमंडल तय होने से पहले पीएम मोदी और अमित शाह के बीच एक बार फिर शनिवार को चर्चा होगी, जिसके बाद आखिरी लिस्ट पर मुहर लगेगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस फेरबदल में नया रक्षामंत्री मिलेगा, वहीं साथ में ही रेलमंत्री सुरेश प्रभु से रेल मंत्रालय छीना जा सकता है। परिवहन मंत्री को रेलमंत्रालय दिया जा सकता है, रेलवे को परिवहन मंत्रालय के साथ जोड़ा भी जा सकता है।
मंत्रिमंडल में कुछ मंत्री ऐसे हैं जिनके काम से पीएम मोदी काफी खुश हैं। इन मंत्रियों में पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर शामिल हैं। फिलहाल जावड़ेकर के पास मानव संसाधन मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय और पीयूष गोयल के पास ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा है।
Next Story