- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद पहुंचे संसद भवन, तीन सेट में भरेंगे पर्चा
Kamlesh Kapar
23 Jun 2017 6:00 AM GMT
x
NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद नामांकन के लिए संसद भवन पहुंच गए हैं
नई दिल्ली: NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद नामांकन के लिए संसद भवन पहुंच गए हैं। कोविंद के साथ BJP के अध्यक्ष अमित शाह, गुजरात के सीएम विजय रूपानी, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी संसद पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोविंद के नामांकन के समय मौजूद है और उनके प्रस्तावक बनेंगे। रामनाथ कोविंद के साथ संसद पहुंचने वालों में शिरोमणी अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल भी हैं। रामनाथ कोविंद के नामांकन के दौरान तमिलनाडु के सीएम ई पलानीस्वामी और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव भी मौजूद रहेंगे।
बता दे कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 28 जून है। एक जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 17 जुलाई को होगा। नतीजे 20 जुलाई को आएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की तरफ से मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
माना जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनना लगभग तय है। नीतीश कुमार की जदयू, के चंद्रशेखर राव की टीआरएस और नवीन पटनायक की बीजू जनता दल पहले ही एनडीए उम्मीदवार को अपना समर्थन दे चुके हैं। एआईएडीएमके (शशिकला गुट) के नेता और तमिलनाडु के सीएम ई पलानीस्वामी ने भी एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है।
यूपी के कानपुर के रहने वाले कोविंद बीजेपी के वरिष्ठ दलित नेता और पार्टी के दलित प्रकोष्ठ का प्रमुख भी रह चुके हैं। वो 1996 और 2002 में पार्टी के राज्य सभा सांसद भी रह चुके हैं। पेशे से वकील कोविंद पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सचिव रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वो सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते थे।
Next Story