Archived

रजनीकांत BJP में आए तो उनका स्वागत है : अमित शाह

Kamlesh Kapar
26 May 2017 10:58 AM GMT
रजनीकांत BJP में आए तो उनका स्वागत है : अमित शाह
x
Welcome to Rajinikanth in BJP said Amit Shah
नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP प्रेसिडेंट अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, ''पिछले सालों में NDA सरकार ने बदलाव किए। देश का गौरव बढ़ा, परिवारवाद का नासूर खत्म हुआ।''

वही एक सवाल पर शाह ने जवाब देते हुए कहा कि अगर रजनीकांतजी BJP में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। शाह ने कहा, "आज के दिन नरेंद्र मोदी ने एनडीए सरकार की शपथ ली थी। जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है। विदेशों में भी भारत को लेकर सोच बदली है। मोदी देश की सोच बदलने में कामयाब रहे हैं।

मोदी सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू कर 8 हजार करोड़ पैसा अकाउंट्स में पहुंच चुका है। हमारी सरकार ने शत्रु संपत्ति बिल लाकर एक मजबूत काम किया है। सरकार ने कालेधन को रोकने के लिए नोटबंदी जैसा नियम और बेनामी संपत्ति एक्ट लेकर आई।

भारत में पंचायत से लेकर लोकसभा तक के सभी चुनाव एक ही बार हों, मोदी ने ऐसा प्रस्ताव भी रखा है। सरकार ने कानून के जंगल को खत्म करने का काम किया है। GST को लागू कर बहुत बड़ा काम किया है। इससे एक देश-एक टैक्स का रास्ता साफ होगा।

शाह ने कहा, "तेजस एयरक्राफ्ट को एयरफोर्स में शामिल कर make in india को मजबूती प्रदान की। सेना के आधुनिकीकरण का काम किया। गाड़ियों से लालबत्ती हटाकर VIP कल्चर खत्म करने की कोशिश की। जनधन योजना के तहत गरीब लोगों को अर्थतंत्र के साथ जोड़ने का काम किया। 2 करोड़ गरीब लोगों को गैस का चूल्हा दिया गया।

सेंसेक्स आज 31000 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। FDI में 45% का उछाल आया। 28.52 करोड़ लोगों को जनधन खाते खोले गए। आईएमएफ ने 7.2% विकास दर का अनुमान जताया है। हमने 15 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति सील की।" "सबसे ज्यादा फॉरेन करंसी और सबसे ज्यादा सड़कें 2016-17 के दौरान ही बनीं। 2014 के बाद जितने भी चुनाव हुए हैं, सबमें BJP का जनाधार बढ़ा है।
Next Story