राष्ट्रीय

कांग्रेस ने अभिनेत्री राम्या को दी ये अहम जिम्मेदारी

Arun Mishra
10 May 2017 5:49 AM GMT
कांग्रेस ने अभिनेत्री राम्या को दी ये अहम जिम्मेदारी
x
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार और दिल्ली में भी MCD चुनावों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से ही पार्टी में बदलावों का दौर जारी है। हाल ही में कांग्रेस के सोशल मीडिया टीम में बदलाव देखने के मिला।

कांग्रेस हाईकमान ने दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की जगह कर्नाटक की पूर्व सांसद व चर्चित कन्नड़ अभिनेत्री राम्या को सोशल मीडिया टीम का प्रमुख बना दिया है। जिसके बाद से राम्या ने अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए सोशल मीडिया ऑफिस में बैठना भी शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि राहुल की सलाह के बाद सोशल मीडिया में और अधिक आक्रामकता लाने के लिए यह बदलाव किया गया है। यह नई टीम अब कांग्रेस की अधिकारिक वेबसाइट, ट्विटर, फेसबुक जैसे अकाउंट का जिम्मेदारी संभालेगी। वहीं सुत्रों की मानें तो सोशल मीडिया टीम में हुए बदलावों से मीडिया टीम खुश नहीं है।

बता दें कि राम्या पिछली लोकसभा में कनार्टक में उपचुनाव जीत कर सांसद बनी थी, लेकिन 2014 में वह हार गई। गौरतलब है कि भाजपा का सोशल मीडिया टीम काफी मजबूत है। ऐसे में कांग्रेस लगातार खुद की सोशल मीडिया पर मजबूत करने की कोशिश में है।
Next Story