- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
वृंदा करात ने बोला मोदी पर हमला, सुनकर चौंक जायेंगे नहीं बोलना था ऐसा!
शिव कुमार मिश्र
19 April 2017 4:55 PM GMT
x
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों और सरकारी गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के फैसले के बाद सरकार के तमाम बड़े मंत्रियों ने अपनी गाड़ियों से लाल बत्ती हटाना शुरू कर दिया है. सरकार के इस कदम की आम जनता ने भी सराहना की है. जिस पर सीपीएम नेता ने टिप्पणी भी कर दी है.
दिमाग से हटाओ लाल बत्ती
सीपीएम नेता वृंदा करात ने सरकार के कदम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गाड़ियों से बत्तियां तो मिनटों में हट जाती हैं असल दिक्कत तो दिमाग से लालबत्ती हटाने में आती है. वृंदा करात ने कहा कि बीजेपी के नेता जनता से सीधे मुंह बात तक नहीं करते तो देश से वीआईपी कल्चर कैसे खत्म होगा. वृंदा करात ने कहा कि जहां किसान सूखे और बाढ़ के चलते लगातार आत्महत्या कर रहे हैं और निर्दोष गोरक्षा के नाम पर मारे जा रहे हों वहां सरकार को इस मुद्दे पर कैबिनेट में बात करने की सुध नहीं आती. उन्होंने कहा कि लाल बत्ती हटाना मुद्दा नहीं बल्कि लाल बत्ती कल्चर खत्म करना होना चाहिए.
सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि गांधी के देश में गांधी के सिद्धांतों और सीख के साथ उनके व्यवहार पर चलने की पहल हुई है. त्यागी ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए कहा कि जब प्रार्थना सभा में बापू पर हमले की साज़िश का खुलासा हुआ तो तब के गृह मंत्री सरदार पटेल ने कहा था कि बापू की प्रार्थना सभा मे आने वाले हर आदमी की जामा तलाशी होगी. बापू ने इस पर दो टूक कहा तो फिर मैं प्रार्थना सभा ही नहीं करूंगा. त्यागी ने कहा सरलता, सहजता, सात्विकता और सादगी के लिए उठाए जाने वाले हर कदम का स्वागत है बशर्ते कदम पूरी निष्ठा से उठाया जाए.
किस किस ने किया लागू
लाल बत्ती कल्चर को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार पहले ही सख्त रुख अपना चुकी है लेकिन पहली बार मोदी सरकार ने कानून के जरिए इस पर लगाम लगाने की कोशिश की है.
शिव कुमार मिश्र
Next Story