राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह के बिगड़े बोल- 'कश्मीरियों को सेना और आतंकी दोनों मारते हैं'

Arun Mishra
16 April 2017 8:18 AM GMT
दिग्विजय सिंह के बिगड़े बोल- कश्मीरियों को सेना और आतंकी दोनों मारते हैं
x
नई दिल्ली : कश्मीर में पहले सेना के जवानों पर पत्थरबाजी और फिर एक युवक (कथित पत्थरबाज) को जीप की बोनट पर बैठाकर घुमाने का वीडियो आने के बाद इस पर बयानबाजी बंद नहीं हुई है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कश्मीरी लोगों को एक तरफ आतंकवादी मारते हैं, दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवान। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि वो भारतीय सेना पर इस तरह के इल्जाम लगाकर चाहते क्या हैं?

दिग्विजय सिंह ने भारतीय सेना पर इतना बड़ा इल्जाम तो लगा दिया लेकिन उन्होंने उन पत्थरबाजों के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा जो खुलेआम भारत विरोधी नारे लगाते हैं और सेना के जवानों पर हमला करते हैं।

'जंग का माहौल बना रही मोदी सरकार'
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश को पाकिस्तान से जंग में झोंकने के लिए माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी सरकार लोगों से किए गए वायदों को पूरा नहीं कर रही है। इसलिए उसके पास चुनाव जीतने का दूसरा रास्ता नहीं बचा है। ऐसे हालात में मोदी सरकार पाकिस्तान के साथ जंग लड़ सकती है। 2019 के चुनाव से पहले इसी तरह का माहौल बनाया जा रहा है।'
Next Story