राष्ट्रीय

दिल्ली MCD चुनाव : बैकफुट पर JDU, 272 की बजाय अब ... सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Kamlesh Kapar
15 April 2017 12:43 PM GMT
दिल्ली MCD चुनाव : बैकफुट पर JDU, 272 की बजाय अब ... सीटों पर लड़ेगी चुनाव
x
नई दिल्ली : MCD चुनाव को लेकर JDU अब बैकफुट पर आ गई है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के CM नीतीश कुमार अब जहां दिल्ली में MCD चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे वहीं उनकी पार्टी मात्र 101 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले JDU ने दिल्ली की सभी 272 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। बता दे कि नीतीश कुमार दिल्ली में चुनाव प्रचार करनें आए थे, लेकिन प्रचार के दौरान ही शायद उन्हें आभास हो गया कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिये पार्टी की तैयारी नाकाफी है।

दरअसल, दिल्ली नगर निगम की तीनों सीट पर BJP का कब्जा है ऐसे में जाहिर है कि हर पार्टी की सीधी टक्कर भाजपा के साथ ही होनी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भले ही दिल्ली में एक बार जोर आजमाइश करने के बाद खुद को चुनाव प्रचार से अलग कर लिया है लेकिन उनकी पार्टी के लगभग तमाम बड़े नेता विधायक के साथ ही जदयू कोटे के बहुतेरे मंत्री भी दिल्ली में कैंप कर रहे हैैं। वही MCD चुनाव को लेकर BJP, कांग्रेस, और केजरीवाल की AAP पार्टी पूरी ताकत लगा दी है।
Next Story