- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा, विपक्ष की मीरा से टकरायेंगे मोदी के राम
शिव कुमार मिश्र
22 Jun 2017 12:12 PM GMT
x
Modi's Ram, candidate announcing the opposition's mera
देश में 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार शाम को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी में तय किया गया कि पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। मीरा के सामने एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद होंगे जिन्हें कई विपक्षी दलों ने समर्थन की बात कही है।
एक दिन पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (युनाइटेड) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला किया था। खड़गे ने जदयू द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "नीतिश कुमार की पार्टी जद (यू) ने कोविंद को समर्थन देने का ऐलान किया है, यह उनका फैसला है।" उन्होंने कहा, "इससे पहले विपक्षी पार्टियों की बैठक में जद (यू) नेता शरद यादव ने राष्ट्रपति उम्मीदवार पर जल्दबाजी में फैसला नहीं करने की सलाह दी थी।" शरद यादव राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए विपक्षी पार्टियों द्वारा गठित उपसमिति के सदस्य भी हैं।
कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने मिलकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। मीरा कुमार स्व जगजीवन राम की बेटी है, दलित भी है इनके साथ एक और सबसे बड़ी बात है कि ये महिला है।
शिव कुमार मिश्र
Next Story