- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
नीतीश के बोलने से कांग्रेस में हड़कंप, राहुल ने तलब किए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष
Special Coverage News
5 July 2017 7:37 AM GMT
x
नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कांग्रेस पर कड़े हमले के बाद मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नीतीश सरकार में मंत्री व बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी को तलब किए। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बने घटनाक्रम, बिहार के महागठबंधन और 6 जुलाई को मीरा कुमार के बिहार दौरे को लेकर बातचीत हुई है।
दोनों नेताओं के इस मुलाकात के दौरान हालिया घटनाक्रम के बाद गठबंधन के आपसी समीकरणों, वहां के माहौल व प्रदेश कांग्रेस के रुख पर चौधरी से चर्चा की है। वहीं इस चर्चा के दौरान उन्होंने मीरा कुमार के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में भी जायजा लिया।
ख़बरों के अनुसार, राष्ट्रपति चुनावों में नीतीश के NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन किए जाने के फैसले के बाद से विपक्ष में आई दरार व कांग्रेस व जेडीयू के बीच आरोप प्रत्यारोप के दौर के बाद आई आपसी तल्खी के मद्देनजर राहुल गांधी ने वहां के हालात जानने के लिए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी को बुलाया था।
इससे पहले कांग्रेस ने नीतीश कुमार के आक्रामक तेवर देखते हुए दोस्ती का राग अलापते हुए कहा कि जेडीयू के साथ हमारा कोई मतभेद नहीं है तथा बिहार में गठबंधन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
दरअशल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विपक्ष की एकता के मुद्दे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा की विपक्ष को अपना वैकल्पिक एजेंडा तय करना चाहिए। वैकल्पिक एजेंडा के आधार पर एकता और गोलबंदी होनी चाहिए तभी वह प्रभावी होगा। सिर्फ चेहरा प्रभावी नहीं होगा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की मजबूती के लिए यह जरुरी है कि हम अपना एजेंडा तय करें और उस पर काम करें। साथ ही विपक्ष के दायित्वों का भी पालन करें।
सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी नीतीश के बयान व राष्ट्रपति चुनाव में उनके फैसले को बहुत ज्यादा तूल देने के पक्ष में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी में संकेत दिया है कि इसे मुद्दा न बनाया जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी में हिदायत दी है की जेडीयू व नीतीश कुमार के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कड़ी टिप्पणी या कड़ा रुख न अपनाने का संकेत दिए है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में खुद राहुल गांधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर तमाम चीजों पर चर्चा कर सकते हैं।
Next Story