राष्ट्रीय

योगी सरकार के किसानों की कर्जमाफी के फैसले पर राहुल गांधी का बयान

Vikas Kumar
5 April 2017 6:08 AM GMT
योगी सरकार के किसानों की कर्जमाफी के फैसले पर राहुल गांधी का बयान
x
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को पहली कैबिनेट बैठक में कर्जमाफी संबंधित वादा पूरा करते हुए किसानों का 1 लाख रुपए तक का कर्जा माफ कर दिया है। इसी क्रम में योगी कैबिनेट के इस फैसले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने योगी सरकार के कर्जमाफी के फैसले को किसानों के लिए आंशिक राहत बताते हुए सराहना की है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए आंशिक राहत है, लेकिन सही दिशा में उठाया गया कदम है।



बता दें यूपी सरकार के इस फैसले से करीब 2.25 करोड़ किसानों को लाभ होगा। कर्ज माफ़ी के लिए योगी सरकार किसानों को 36 हज़ार करोड़ रुपए देगी।
Next Story