राष्ट्रीय

नई पार्टी बनाने को लेकर शरद यादव ने दिया ये बड़ा बयान, विपक्ष हैरान

Special Coverage News
4 Aug 2017 7:15 AM GMT
नई पार्टी बनाने को लेकर शरद यादव ने दिया ये बड़ा बयान, विपक्ष हैरान
x

नई दिल्ली : बिहार में महागठबंधन टूटने से नाराज चल रहे जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने गुरुवार को नई पार्टी बनाने को लेकर चल रहे कयासों पर एक बड़ा बयान दिया है। शरद यादव के बयान से विपक्षी पार्टियां हुआ हैरान।

जदयू नेता शरद यादव ने मीडिया में चल रहे नई पार्टी बनाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वे जदयू में थे और जदयू में ही रहेंगे। वह कोई नया दल बनाने नहीं जा रहे हैं। पार्टी के स्थापना काल से ही वे इसके सदस्य हैं, वे इसे कैसे छोड़ सकते हैं।

शरद यादव ने कहा कि मैं जदयू का संस्थापक सदस्य हूं। नई पार्टी बनाने की बात कहां से आई हैं? उन्होंने कहा महागठबंधन के टूटने का दुख तो है, लेकिन जदयू से अलग पार्टी बनाने की बात पूरी तरह गलत है।

उन्होंने कहा बिहार की 11 करोड़ जनता ने जदयू और बीजेपी का संबंध टूटने के बाद महागठबंधन को वोट दिया था। क्या कोई इससे इंकार कर सकता हैं? उन्होंने कहा मैं पार्टी के प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखूंगा। साथ ही उन्होंने बिहार के दौरे पर जाने जैसी बात को भी ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने कहा ये सब बेवजह की बातें हैं, ये सिर्फ अफवाह है।

आपको बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि 9 अगस्त से तेजस्वी रैली करेंगे जिसमें बिहार के कोने-कोने में जाकर वो महागठबंधन के टूटने की सच्चाई बताएंगे। साथ ही उन्होंने कहा था शरद यादव तेजस्वी की सभाओं में साथ होंगे और पूरे बिहार की यात्रा करेंगे। लेकिन शरद यादव ने इसे साफ़ तौर पर इंकार कर दिया है।

Next Story