- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
उत्तराखंड में 2446 EVM सील, जीतने वालों में मचा हडकम्प
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में अब ईवीएम पर घमासान और ज्यादा तेज होने के आसार हैं. उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद 7 विधानसभाओं की कुल 2446 ईवीएम मशीनों को सील किया जा चुका है. कांग्रेस के कुछ और प्रत्याशी अब इस मामले में कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं.
नैनीताल स्थित हाई कोर्ट ने मसूरी, राजपुर, रायपुर, रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम मशीनको सील करने का आदेश दिया था. इससे पहले कोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात की याचिका पर विकासनगर विधानसभा की सभी ईवीएम मशीनों को भी सील करने का आदेश दिया था.इन सभी सीटों पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों की याचिका पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को यह आदेश दिए.
अदालत का निर्णय अपने पक्ष में आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर अब ईवीएम के सहारे सूबे में अपनी सियासत चमकाने के लिए आवाज बुलंद कर दी है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पहले ही सभी 70 सीटों की ईवीएम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर चुकी है.
कांग्रेस अब इस मुद्दे को कोर्ट और कोर्ट से बाहर भी जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी की मानें तो कुछ और सीटों पर प्रत्याशी हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं. उनका मानना है कि ज्यादातर सीटों पर चुनावी नतीजे असामान्य प्रतीत हो रहे हैं.
वहीं कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा, 'जब से भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ा है, कांग्रेस मानसिक संतुलन खो बैठी है. हार से टूटे कार्यकर्ताओं को तसल्ली देने के लिए उसने अब ईवीएम का राग छेड़ दिया है. मैं भी चुनाव हारा हूं, मैंने इसे स्वीकार किया है.'