Archived

क्या आप जानते हैं भगवान श्री कृष्ण को कहां से मिली थी बांसुरी?

Vikas Kumar
27 April 2017 11:05 AM GMT
क्या आप जानते हैं भगवान श्री कृष्ण को कहां से मिली थी बांसुरी?
x
नई दिल्ली : आप हरेक जगह भगवान श्री कृष्ण को हाथों में बांसुरी धारण किये हुए देखते है। लेकिन क्या आप जानते है इसके पीछे का रहष्य? क्या आपको मालुम है भगवान श्री कृष्ण की किसने बांसुरी दी थी। आज हम आपको भगवान कृष्ण की बांसुरी के बारे में प्रचलित कथाएं बता रहे है।

दरअशल भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी को लेकर अलग-अलग कथाएं प्रचलित हैं, लेकिन इसमें दो कथाएं प्रमुख हैं। जिसमे एक कथा भगवान शिव से जुड़ी हुई है तो दूसरी कथा बबूल के पेड़ से जुड़ी है। जानिए किसने दी थी भगवान कृष्ण को बांसुरी।

भगवान शिव से मिली थी श्री कृष्ण को बांसुरी
भगवान कृष्ण की बांसुरी के बारे में कहा जाता है कि द्वापर युग में जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो नंद बाबा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके घर पर क्या नगरवासी, क्या ऋषि मुनि यहां तक की सभी देवता समाचार मिलने पर नंद बाबा के घर बधाई देने पहुंचने लगे।

उनके घर पर बधाई की परंपरा के अनुसार सभी लोग, भगवान श्री कृष्ण के लिए कुछ न कुछ उपहार भी ला रहे थे। ऐसे में भगवान शिव ने जब देखा तो उन्होंने सोचा कि उन्हें भी कुछ न कुछ ले जाना चाहिए। लेकिन वो क्या ले जाए जो भगवान कृष्ण अपने साथ रख सके।

ऐसे में भगवान शिव सोचते हुए गोकुल मथुरा की ओर बढ़ रहे थे तभी उन्हें रास्ते में महर्षि दधीच की हड्डियों के कुछ अवेशेष मिले। भगवान शिव ने उसी हड्डी के एक टुकड़े को उढ़ाकर एक बांसुरी तैयार की। इसके बाद उन्होंने भगवान कृष्ण को बांसुरी भेंट की। उसके बाद से ही भगवान श्री कृष्ण भगवान शिव का आशीर्वाद समझकर उस बांसुरी को हमेशा अपने पास रखा।
Next Story