Archived

विराट कोहली से मिलने श्रीलंका पहुंची अनुष्का शर्मा, देखें ये है तस्वीरें

Vikas Kumar
16 Aug 2017 11:57 AM GMT
विराट कोहली से मिलने श्रीलंका पहुंची अनुष्का शर्मा, देखें ये है तस्वीरें
x

नई दिल्ली : श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में सुपड़ा साफ करने के बाद कप्तान विराट कोहली को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। कई रिकॉर्ड्स अपने नाम करने के बाद विराट भी काफी खुश हैं। उनकी ये खुशी तब और बढ़ गई, जब उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनसे मिलने श्रीलंका पहुंच गई।

जी हां इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली साथ में श्रीलंकाई सरजमीं पर है। इन दोनों की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटो में विराट और अनुष्का साथ-साथ नजर आ रहे हैं।

इस कपल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें ये दोनों श्रीलंकाई फैंस के साथ दिख रहे हैं। फोटो में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी हैं। ये फोटो विरुष्का नाम से वायरल हो रही है। गौरतलब है हर बड़े जीत के बाद विराट कोहली के पास अनुष्‍का शर्मा पहुंच जाती हैं।

बता दें विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वो इकलौते ऐसे भारतीय कप्तान है, जिन्होंने विदेश में तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। भारतीय टीम ने सिर्फ 3 दिन में ये टेस्ट मैच खत्म कर लिया। जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को श्रीलंका में और मस्ती करने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का और समय मिल गया।

Next Story