- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
स्पिन की फिरकी में फंसे श्रीलंकाई, भारत ने पहला टेस्ट 304 रनों से जीता, अश्विन-जडेजा ने लिए 3-3 विकेट
Special Coverage News
29 July 2017 11:34 AM GMT
x
भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच के चौथे ही दिन 304 रनों से हरा दिया। भारत ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
गॉल: भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच के चौथे ही दिन 304 रनों से हरा दिया। भारत ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। 550 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 76.5 अोवरों में 245 रनों पर सिमट गई। इससे पहले सुबह भारत ने विराट कोहली के शतक की मदद से दूसरी पारी 3 विकेट पर 240 रन बनाकर घोषित की थी।
मोहम्मद शमी ने उपुल थरंगा (10) को बोल्ड कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। इसके बाद उमेश यादव ने 02 रन पर खेल रहे गुणतिलका को पुजारा के हाथों कैच आउट करा कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। इसके बाद जडेजा ने मेंडिस (36) को रिद्धिमान साहा के हाथों कैच करवाया। इसके बाद जडेजा ने अपने अगले ही ओवर में 2 रन पर खेल रहे श्रीलंका के सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज़ को अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करा दिया।
116/4 की विषम स्थिति में करुणारत्ने को निरोशन डिकवेला का साथ मिला और दोनों ने पारी को कुछ हद तक संभालते हुए शतकीय भागीदारी की। इन्होंने पांचवें विकेट के लिए 101 रन जोड़े। इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा जब उन्होंने डिकवेला को 67 के निजी स्कोर पर विकेटकीपर साहा के हाथोंं झिलवाया। करुणारत्ने मात्र 3 रनों से शतक चूके और 97 के निजी स्कोर पर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए। अश्विन ने इसी अोवर में नुवान प्रदीप को विराट के हाथों झिलवाया तो जडेजा ने लाहिरू कुमारा को आउट कर श्रीलंकाई पारी को समेट दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि चोट के कारण गुणरत्ने और कप्तान रंगना हैराथ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। अश्विन ने 65 रनों पर 3 और जडेजा ने 71 रनों पर 3 विकेट लिए।
Special Coverage News
Next Story