Archived

महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचानें का था आरोप

Kamlesh Kapar
20 April 2017 12:37 PM GMT
महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचानें का था आरोप
x
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की कोर्ट में चल रहे धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले को रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केस में धोनी ने जानबूझकर और दुर्भावना के साथ यह काम नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर धोनी के खिलाफ कार्रवाई होती है तो ये कानून का मखौल उड़ाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अंग्रेजी मैगजीन के एडिटर के खिलाफ केस रद्द किया है।

बता दे की एक मैगजीन में धोनी की विष्णु के रूप में तस्वीर छपी थी। जिसमे धोनी भगवान विष्णु के रूप में अपने हाथ में जूता पकड़े हुए दिखाए गए थे, जो हिन्दू देवता का अपमान है और इससे लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचा था।
Next Story