- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
भारत ने श्रीलंका को चटाई धूल, पहले वनडे में श्रीलंका को 9 विकेट से हराया
दांबुला : भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने 28.5 ओवर में 1 विकेट पर 220 रन बनाकर मैच जीत लिया। मेहमान टीम के लिए शिखर धवन (132*) और विराट कोहली (82*) ने जबरदस्त बैटिंग की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 197* रन जोड़े।
टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 23 रन पर ही उसका पहला विकेट गिर गया। 4.6 ओवर में रोहित शर्मा (4) रन आउट हो गए। वे क्रीज में पहुंचने के बाद भी आउट हो गए, क्योंकि जब थ्रो स्टम्प पर लगा, तब उनका पैर हवा में था, और बैट पहले ही हाथ से छूट गया था। हालांकि इसके बाद भारत का कोई विकेट नहीं गिरा।
.@SDhawan25 gets the Man of the Match award for his knock of 132* off 90 balls #SLvIND pic.twitter.com/Wl9grYlefq
— BCCI (@BCCI) August 20, 2017
इससे पहले, श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 43.2 ओवर में 216 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। जबकि एंजेलो मैथ्यूज 36 रनों पर नाबाद रहे। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 3 जबकि केदार जाधव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट लिए।
एक वक्त पर श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट पर 139 रन था और वो काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। लेकिन दूसरा विकेट गिरते ही श्रीलंका की इनिंग ढह गई। 1 विकेट पर 139 रन बना चुकी श्रीलंका की टीम ने 178 रन तक पहुंचते-पहुंचते 7 विकेट खो दिए। वहीं 43.2 ओवर में पूरी टीम 216 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच दांबुला में खेला जा रहा है। पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है।