Archived

किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज जीत रचा इतिहास, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Arun Mishra
25 Jun 2017 8:05 AM GMT
किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज जीत रचा इतिहास, बनाया अनोखा रिकॉर्ड
x
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपने प्रतिद्वंद्वी चीन के खिलाड़ी चेन लोंग को मात देकर रविवार को ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूनार्मेट का खिताब अपने नाम किया।
नई दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी चीन के खिलाड़ी चेन लोंग को मात देकर रविवार को ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूनार्मेट का खिताब अपने नाम किया। इस खिताबी जीत के साथ ही श्रीकांत ने इतिहास रचा है। वह लगातार दो सुपरसीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं।

इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने 46 तक मिनट तक चले खिताबी मैच में लोंग को 22-20, 21-16 से मात दी। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के अध्यक्ष हेमंत बिसवा शरमा ने किदांबी को पांच लाख रुपए देने का एलान किया है।

इंडोनेशिया ओपन के बाद यह किदांबी का लगातार दूसरा सुपर सीरीज खिताब है। इससे पहले इसी साल अप्रैल में खेले सिंगापुर ओपन फाइनल में उन्हें हमवतन साईं प्रणीत से हार का सामना करना पड़ा था। मैच के पहले गेम में दोनों तरफ से कड़ा मुकाबला हुआ। शुरुआत में लंबी रैली हुई दोनों ही खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। एक-एक पॉइंट पर दोनों खिलाड़ियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
Next Story