Archived

CM को बीच सड़क पर गोली मारने की दी धमकी, मचा हड़कंप

Special Coverage News
5 Aug 2017 11:57 AM GMT
CM को बीच सड़क पर गोली मारने की दी धमकी, मचा हड़कंप
x

हैदराबाद : वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को उपचुनाव प्रचार अभियान के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा, 'यदि बीच सड़क पर आंध्र प्रदेश CM एन चंद्रबाबू नायडू को गोली मार दी जाए तो इसमें कोई बुराई नहीं होगा।'

दरअशल आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के नांदयाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जगनमोहन रेड्डी ने सीएम एम चंद्रबाबू नायडू के विकास कार्यों की आलोचना करते हुए ये बातें कही है। इसी सीट पर इस महीने के अंत में उपचुनाव होने हैं।

उन्होंने जनसभा में नायडू पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम नायडू जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं कर रहे हैं। किसान, महिलाओं और बेरोजगारों से किए अपने वादों से नायडू पीछे हट रहे हैं। वे जनता की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही नहीं जगनमोहन रेड्डी ने जनसभा में कहा कि नायडू ने लोगों को ठगने के साथ-साथ झूठे वादे किए हैं और ऐसे सीएम को गोली मार देना ही ठीक है।

TDP ने जगनमोहन रेड्डी के इस विवादित बयान पर की चुनाव आयोग से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं रेड्डी के इस बयान के बाद टीडीपी के एक स्‍थानीय नेता ने जगनमोहन के खिलाफ जनप्रतिनधित्‍व एक्‍ट के तहत जाति, धर्म, भाषा, संप्रदाय के आधार पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस केस दर्ज कराया है।

आपको बता दें 12 मार्च को मौजूदा विधायक भुमा नागी रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन के बाद यहां चुनाव कराया जा रहा है। यहां 23 अगस्त को वोटिंग होनी है। वहीं 28 अगस्त को वोटों की गिनती होगी। ऐसे में ये चुनाव सत्ताधारी TDP और मुख्य विपक्षी पार्टी वाईएसआर दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।

Next Story