Archived

हजारीबाग में जिला परिषद अध्यक्ष के पति पर AK- 47 से हमला, स्थिति नाजुक

Kamlesh Kapar
31 May 2017 11:46 AM GMT
हजारीबाग में जिला परिषद अध्यक्ष के पति पर AK- 47 से हमला, स्थिति नाजुक
x
Attack on Zilla Parishad president's husband by AK-47
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में सरदार रोड पर जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी के पति लखन साव पर आज दोपहर सरेआम AK- 47 से गोलियां चलाई गईं। इस हमले में लखन साव और उसके ड्राइवर धर्मेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें उन्हें कई गोलियां लगी हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक है। दोनों का इलाज मेडिका हॉस्पिटल में चल रहा है।

बता दे, कि अज्ञात अपराधियों ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी पर 15 से 20 राउंड फायरिंग की है। हजारीबाग के SP अनूप बिरथरे ने बताया कि अपराधी बोलेरो गाड़ी से आए हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बोलेरो छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से एके 47 और मैगजीन बरामद किया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

मामला वर्चस्व की लड़ाई का बताया जा रहा है। यह लखन साव और गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव गिरोह की आपसी रंजिश का नतीजा है। लखन साव पर एक दर्जन से अधिक अापराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक मनीष जायसवाल लखन साव को देखने गये। उधर, शहर में केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा मौजूद हैं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है और डीसी एवं एसपी से बातचीत की है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कहा है।
Next Story