- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
x
नई दिल्ली : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे (एक हैं बिहार के स्वास्थ्य और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव तो दूसरे हैं उनके छोटे भाई और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव) जो अब शादी के लिए तैयार हैं। लालू यादव ने कहा कि उनके दोनों बेटे अब शादी के लिए तैयार हैं। दोनों शादी के लायक हो गए हैं। इसलिए लड़की तलाशने का काम हम लोगों ने शुरू कर दिया है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दोनों पति-पत्नी अपने बेटों के लिए अच्छी बहु की तलाश में जुटे हुए हैं।
मंत्री तेजप्रताप यादव का आज जन्मदिन भी है। तेजप्रताप 28 साल के हो गए हैं। उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। खुद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेजप्रताप को जन्मदिवस की बधाईयां दी। लालू यादव ने इस अवसर पर कहा अब शादी के लायक हो ही गए हैं, हम लोगों की जिम्मेदारी शादी करा देना है, हमारा सोशल उत्तरदायी है, इसके लिए हमलोग प्रयास कर रहे हैं, आप लोग भी हर घर में जाते हैं और कोई अच्छी बच्ची हो तो बताए, कोई क्राइटेरिया नहीं है, न कोई तिलक लेना है न धन लेना है, सिर्फ परिवार अच्छा होना चाहिए, अच्छी बच्ची हो परिवार संस्कार वाला होना चाहिए, घर में बेटी का सामान हमलोग रखेंगे।
इस अवसर पर दोनों पति-पत्नी ने ऐलान किया कि वो अपने दोनों बेटे की शादी बिना दान दहेज के करेंगे। उन्हें सिर्फ अच्छी लड़की चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार से दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए लोगों से अपील की है साथ में ये भी कहा जो भी दहेज लेगा उसकी शादी में वो शामिल नहीं होंगे। लालू ने कहा दहेज कानून पहले से लागू है, दहेज लेना-देना पाप है, ऐसा नहीं की सब आदमी दहेज लेते हैं। अपने बेटे लोगों को ऐसे ही दे देते हैं लोग, बेटी की अपेक्षा रहती है कि माता-पिता के गोद में लालन पालन हुआ है तो माता पिता हमको क्या देते है, बेटी का भी हिस्सा होता है माता पिता के धन में, हमारे हिंदू एक्ट में भी है, किसी को टॉर्चर नहीं करना चाहिए, आज कल जो केस होता है दहेज का, नीतीश कुमार भी ठीक बात बोला है।
Next Story