Archived

हैवानियत: बकरी को ठोकर लगी तो गला काट कर दी हत्या!

हैवानियत: बकरी को ठोकर लगी तो गला काट कर दी हत्या!
x

मुजफ्फरपुर में एक ऐसी घटना सामने आयी है, जो मानवता को शर्मसार कर रही है। महादलित टोले में बाइक से बकरी को ठोकर लगने पर एक अधेड़ की गला काटकर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरे व्‍यक्ति की जमकर पिटाई की गई। उसे गंभीर स्थिति में मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।


मृतक वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहुआ, पट्टी बंधुराय निवासी विनोद सिंह का पुत्र राम नवीन सिंह था। घटना से आक्रोशित आसपास के लोगों ने टोले में पर हमला बोल दिया। घरों में जमकर तोडफ़ोड़ की। सामान को सड़क पर फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद 50 से अधिक परिवार पुरुष, बच्चे व महिला सहित टोले को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पारू, देवरिया, सरैया, कथैया व करजा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप कर रही है।


पुलिस ने हत्या मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि मृतक का थाना क्षेत्र के टरवां गांव में बीते कुछ दिनों से थ्रेसर चला रहा था। आज वह बाइक से डीजल लाने पेट्रोल पंप जा रहा था।



इसी क्रम में भिलाईपुर महादलित टोले के पास बाइक से एक बकरी के बच्चे को ठोकर लग गई। बकरी को ठाेकर लगने से महादलित टोले के लोग आक्रोशित हो गए। उन लोगों ने पहले बाइक सवारों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद चालक राम नवीन सिंह की तेज धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी।


टोले के आसपास के लोगों को जब घटना की सूचना मिली तो वे आक्रोशित हो गए। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने टोले पर हमला कर दिया। सभी घरों में जमकर तोडफ़ोड़ की। घर में रखे एक-एक सामान को सड़क पर फेंक दिया। कई झोपडिय़ों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस कैंप कर रही हैं।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story